फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी के महाप्रबंधक ने कर्मियों को दिलाई ऊर्जा संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में बुधवार से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्टेशन के स्टेज टू स्थित सेवा भवन व प्रशासनिक भवन में महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) एके चट्टोपाध्याय ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। टीएसी ऑफिस, एमजीआर, हॉस्पिटल के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक ने ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव पर जोर देते हुए इसे रोकने के लिए देश और एनटीपीसी की पहल की जानकारी दी। कहा कि सभी को स्वेच्छा से ऊर्जा की रक्षा करनी चाहिए। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें सभी कर्मचारियों, सहयोगियों, उनके परिवार के सदस्यों और आसपास के स्कूली बच्चों के लिए क्विज, निबंध लेखन, ड्राइंग व पोस्टर और स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें