फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की मदद के लिए एनटीपीसी ने बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लॉक डॉउन में सबसे दूसरे शहरों में कमाने गए प्रवासी मजदूरों का लौटने का क्रम लगातार जारी है रविवार को मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा सिरसोती के पास 175 प्रवासी मजदूरों को भोजन व पानी की व्यवस्था एनटीपीसी के सीएसआर विभाग द्वारा किया गया। बता दें कि पुरे देश में लॉकडाउन होने के वजह से सभी दूकान, फैक्ट्री, शहर आदि बंद होने की वजह से प्रवासी मजदूर सैकड़ो किलोमीटर पैदल, साईकिल व ट्रक में बैठ कर अपने गाँव पहुंचने की कोशिश में लगे है।
विज्ञापन

रविवार को करीब 175 मजदूर सैकड़ो किलोमीटर सायकिल चलाकर व पैदल चल कर भूखे प्यासे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर को पार कर रहे थे । पुलिस ने उन्हें सिरसोती गाँव में स्क्रीनिंग के लिए रोका। जब इसकी सूचना एनटीपीसी रिहंद के सी एस आर विभाग को हुई तो प्रबन्धक अजित कुमार स्वयं श्रमिकों के लिए भोजन का पैकेट और पानी लेकर पहुंच गए। साथ ही प्रवासी मजदूरों की हालत व कड़ी धूप देख कर स्क्रीनिंग के समय उनके छाया के लिए टेंट लगवाया। विदित हो कि एनटीपीसी रिहंद ने शनिवार को भी लगभग 100 प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में भोजन-पानी कराया था। अजित ने कहा कि आगे भी एनटीपीसी रिहंद श्रमिकों की सहायता हेतु आगे आता रहेगा। इस अवसर पर सरकार के निर्देश के अनुसार सोशल डिस्टन्सिंग का भी ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें