ऐश डाइक डैम के टूटने से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। हालत पर नजर रखे हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी विंध्याचल का बी-1 ऐश डाइक डैम रविवार को टूट जाने से क्षेत्र में प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में राख पट जाने से शाहपुर गांव को जोड़ने के कई रास्ते भी प्रभावित हो गए हैं। बांध टूटने से पानी संग फिसला राख का अधिकतर मलबा कुछ दूर मौजूद सूर्या नाले के जरिए रिहंद जलाशय में पहुंच गया हैं। जिससे बड़े पैमाने पर जल प्रदूषण होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बता दें पिछले माह राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) द्वारा गठित टीम के मुखिया जस्टिस राजेश कुमार ने क्षेत्र के पावर प्रोजेक्टों के राख बांधों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। यह निरीक्षण सिंगरौली के बंधौरा इलाके में स्थित एस्सार एमपी पावर लिमिटेड का राख बांध टूटने के बाद हुआ था। बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन ने राख बांध पर ध्यान नहीं दिया जिससे बांध टूट गया।