सोनभद्र। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत घोरावल विकास खंड के ग्राम पंचायत घुआस को गोद लिया है। सांसद ने कहा कि घुआस को गोद लेने की जानकारी सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी को पत्र भेजकर दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित गांव बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां पर पेयजल, सड़कें, सिंचाई के लिए बंधी, तालाब का अभाव है। जिसके कारण अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाने के लिए विवश हैं। घुआस को चयन करने का मुख्य मकसद यहां के लोगों को शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, आवास, सड़क, आवास, शौचालय समेत अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके अलावा मंडी की स्थापना, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र आदि भी खुलवानेे की कोशिश की जाएगी।