एनटीपीसी रिहंद स्टेशन का स्थापना दिवस बुधवार को विविध कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। प्रशासनिक भवन परिसर में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) देबब्रत पॉल ने एनटीपीसी गीत के साथ एनटीपीसी ध्वज फहराया और केक काटा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क और अनुशासन का संकल्प आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए एनटीपीसी का एकमात्र ध्येय राष्ट्र को अविरल रूप से गुणवत्ता युक्त और किफायती बिजली देना है। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष तौर पर रिहंद कर्मचारियों के साथ अपने सभी पूर्व विभागाध्यक्षों व पूर्व कर्मचारियों पर गर्व करने का है। इनके प्रयास और मेहनत से आज रिहंद स्टेशन तीन हजार मेगावाट पर पहुंच सका है। कार्यक्रम में सीएसआर विभाग की ओर दिव्यांग ग्रामीणों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई।