फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नई बाजार में निकाला मार्च, नौकरी दो या डिग्री वापस लो के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने नई बाजार में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता नौकरी दो या डिग्री वापस लो के नारे भी लगाए गये। करीब एक किलोमीटर तक पैदल मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने सभा की। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। काला कृषि कानून लाकर किसानों के हक को दबाने और देश में अशांति माहौल कायम कर रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्र, नौजवानों को नौकरी दें और किसानों का काला कानून वापस लें। साथ ही साथ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम और खाद्य वस्तुओं की महंगाई कम करने की मांग की गई। सेवादल यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल व एनएसयूआई अनुशासन समिति के अध्यक्ष अभिनेश मौर्या ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा व छात्रनेता अभिषेक पटेल ने कहा कि सरकार ने छात्रों के लिए पढ़ाई की सुविधा और नौकरी की व्यवस्था बंद कर शिक्षा व्यवस्था को कुचल रही है। जन विरोधी नीतियों को पेश करके सरकार जनता का अधिकार छीन रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अविनाश पटेल, आशीष पटेल, राज दीपक मौर्य, नितेश, विनोद, अजय कुमार, हेमंत मोदनवाल, मंगल गुप्ता, अनुराग पटेल, प्रदीप यादव, सुजीत, राजेश विश्वकर्मा, उज्जवल पटेल, अनिल पटेल, नीरज, सलीम, प्रतीक सिंह, पीयूष मोदनवाल, नितिन सोनी, आसिफ अहमद, दिनेश विश्वकर्मा, आनंद मेहरोत्रा, रोहित, आर्यन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें