फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली के कनेक्शन के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए ग्रामीणों को अब अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नए कनेक्शन देने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं गांवों में कनेक्शन बढ़ने से विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में बिजली विभाग के अधिकारी विद्युत चोरी रोकने के लिए लाख प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद पूर्ण रूप से चोरी रूक नहीं रही है। एक जनवरी 2022 से अब तक चेकिंग के दौरान बिजलीकर्मी विद्युत चोरी के आरोप में दर्जनों लोगों को पकड़ चुके हैैं और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी कराया है। पकड़े जाने पर बिजली चोरी करने वाले सफाई देते है कि उन्होंने कनेक्शन लेने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाया लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। हालांकि इस समस्या से भी लोगों को निजात दिलाने की दिशा में बिजली विभाग ने पहल तेज कर दी है। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के एक्सईएन सर्वेश सिंह ने कहा कि नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। एक जुलाई से गांवों मेें कैंप लगने लगेगा। कहा कि किस दिन किन गांवों में कैंप लगेगा इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से 30 जून तक ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें