फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेज होगा घमासान, स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम वापसी और चुनाव चिह्नों के आवंटन के साथ जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में लाने के लिए हर दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। बढ़ते घमासान के बीच सियासी तापमान को बढ़ाने के लिए अब स्टार प्रचारकों की फौज भी उतरने वाली है। जिला स्तर पर सभी दलों ने इसकी सूची तैयार कर पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है। मतदाताओं की संख्या और मिजाज के आधार पर नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। स्टार प्रचारकों के दौरों के बाद जिले में चुनावी माहौल को दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

यहां अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। तब तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में चुनाव संपूर्ण हो जाने के कारण सभी दलों के नेताओं की भीड़ पूर्वांचल में होगी। स्टार प्रचारकों के अधिकाधिक कार्यक्रम अपने क्षेत्र में कराने के लिए अभी से उनकी सूची बनाकर नेतृत्व को भेजी जा रही है, ताकि कार्यक्रम मिलने में दिक्कत न हो। स्टार प्रचारकों को तय करने में इलाके में गहरी पैठ रखने वाले जातियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव पटेल, सांसद हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, गोरखपुर सांसद और भोजपुरी स्टार रविकिशन, दिनेश लाल यादव, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल की रैलियों के लिए जगह और स्थान तय किया जा रहा है। जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता बताते हैं कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम के लिए सूची तैयार कर भेजा गया है। नेताओं की उपलब्धता के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। कुछ नए नाम भी शामिल हो सकते हैं। उधर, सपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पवन पांडेय सहित नेताओं के दौरे भी संभावित हैं। जिलाध्यक्ष विजय यादव के मुताबिक जल्द ही उनके कार्यक्रम की तिथि और जगह तय कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम अंतिम दौर में होगा।
मायावती करेंगी मंडल रैली, पांच को आएंगे सतीश
बसपा के जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड के मुताबिक अब तक दो नेताओं के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी का कार्यक्रम मंडल स्तर पर एक मार्च को होगा। इसमें जिले की चारों सीटों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं पांच मार्च को चोपन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की सभा होगी। कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई है। तैयारी भी शुरू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस की ओर से यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी के कार्यक्रम कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री पहले ही डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी फरीद अहमद की मानें तो जल्द ही जगह और तिथि कर ली जाएगी।
विज्ञापन

शिवराज और भूपेश की भी होगी सभा
चार राज्यों की सीमा से सटे जिले में मतदाताओं को रिझाने के लिए पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी सभा करेंगे। भाजपा की सूची में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है तो कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल का कार्यक्रम कराया जाएगा। दोनों ही नेताओं की सीमावर्ती क्षेत्रों में गहरी धाक है। हालांकि अभी किसी का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें