फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 22 भाषाओं से परिचित होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों अब सिर्फ हिंदी-अंग्रेजी ही नहीं 22 भाषाओं के जानकार बनेंगे। एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना के तहत सरकार ने बच्चों को इन भाषाओं से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। फिर शिक्षक स्कूलों में बच्चों को विभिन्न भाषाओं का ज्ञान कराएंगे। भारत संगम कार्यक्रम के रूप में चलने वाले अभियान से अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय हैं। सभी में अध्ययनरत बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्राथमिक स्तर पर ही विभिन्न भाषाओं से अवगत होने के कारण बच्चों के व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास होगा। आगे उनके लिए तमाम रास्ते भी खुले होंगे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की ओर से संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भाषा संगम को बढ़ावा देने का कार्य होगा। सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए भाषा संगम कार्यक्रम विषय के लिए ब्रोशर, बुक मार्क, क्यूआर कोड को 22 भाषा में दी गई विषयवस्तु से बच्चों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का उन्मुखीकरण किया जायेगा। परिषदीय विद्यालयों में भाषा संगम कार्यक्रम का प्रसार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। भाषा संगम कार्यक्रम के तहत कुल 22 भारतीय भाषाओं से परिचित कराने की तैयारी है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता व भाषाई सामंजस्य को बढ़ावा, भाषा के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता से बच्चों का परिचय कराना। इसके तहत भाषाओं के प्रयोग को बढ़ाने के लिए दीक्षा पोर्टल पर एनसीईआरटी की ओर से तैयार की गई सौ वाक्यों की क्विज को अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें