फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब ब्लॉक नहीं, तहसीलवार होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार ब्लॉक स्तर पर नहीं बल्कि तहसील वार सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

25 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अब तक 150 से अधिक जोड़े पंजीकरण भी करा चुके हैं। शासन की तरफ से सोनांचल में कुल 1105 जोड़ों की सामूहिक शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
तहसील स्तर पर होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अब तक 150 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पात्रता पूरी करने वाले आवेदक वेबसाइट पर विवाह के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले अभिभावक अपने संतान की शादी के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामूहिक विवाह आयोजन तथा सामानों की आपूर्ति के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस बार तहसील या विधानसभा स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल ब्लॉक स्तर पर सामूहिक विवाह कराया गया था।
पात्रता पूरी करने वाले व्यक्ति सामूहिक विवाह के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने वाले पात्र लड़की के बैंक खाते में ऑनलाइन 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके साथ ही 10 हजार रुपये मूल्य का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। यह सामान शासन स्तर से निर्धारित है। छह हजार रुपये टेंट, भोजन आदि पर व्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें