फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह आठ से रात 10 बजे तक लगवाएं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
काम की व्यस्तता के कारण अगर आप टीका नहीं लगवा पा रहे तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। अब राबर्ट्सगंज प्रसवोत्तर केंद्र में 14 घंटे तक टीका लगाया जाएगा। सुबह आठ बजे से टीकाकरण शुरू होकर देर रात दस बजे तक चलेगा। इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी। टीकाकरण के लिए दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की दो टीम अलग-अलग शिफ्ट में यहां मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

कुल 13 लाख के सापेक्ष जिले में टीकाकरण का आंकड़ा साढ़े दस लाख के करीब पहुंच चुका है। इसमें आठ लाख लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कामकाज की व्यस्तता के बीच टीका लगवाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे। सुबह दस बजे से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भीड़ उमड़ने और देर शाम पांच बजे तक दफ्तर से लौटने तक टीकाकरण बंद हो जाने से कामकाजी तबका टीका नहीं लगवा पा रहा। अब एक नवंबर से जिले में एक केंद्र पर 14 घंटे तक टीकाकरण होगा। इसके लिए राबर्ट्सगंज पीएचसी के समीप स्थित प्रसवोत्तर केंद्र को चुना गया है। यहां सुबह 8 से रात 10 बजे तक टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि इस केंद्र पर दो शिफ्टों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। सुबह 8 से रात 10 बजे तक पहुंचकर लोग यहां टीका लगवा सकते हैं।
90 प्रतिशत टीका वाले गांवों में आज से कैंप
कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए एक नवंबर से तीन दिनों तक विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत उन गांवों में विशेष कैंप लगेंगे, जहां अब तक 90 प्रतिशत से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत इन गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें