फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा गर्म पका पकाया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

लोढ़ी प्राथमिक विद्यालय परिसर से सांसद ने की योजना की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म भोजन योजना का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। केंद्रो पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन देने के लिए सांसद पकौड़ी लाल कोल ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बिस्कुट व टाॅफी बांटकर आंगनबाड़ी केंद्र में आने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ बैठकर पका गर्म भोजन भी किया। डीएम चंद्रविजय सिंह ने आंगनबाड़ी संचालिका से बच्चों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। निर्देशित किया कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिया जाय, ताकि यहां से निकलकर जब कक्षा-1 में पढ़ने के लिए स्कूलों में दाखिला हो तो पढ़ने-लिखने का ज्ञान हो सके। प्रत्येक बच्चों को पढ़ने के लिए स्लेट व किताब की भी व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने बच्चों से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्थिति को भी जाना। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में किसी प्रकार की समस्या न होने पाए, इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मौसमी फल सब्जी के सेवन, स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने, पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने पर बल दिया। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, डीपीओ राजीव सिंह, ग्राम प्रधान लोढ़ी राजकुमार, आंगनबाड़ी, सहायिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें