फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की गलत सूचना देने पर प्रधान को निलंबित करने की नोटिस

विज्ञापन
Notice to suspend the head for giving false information about toilet construction
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने ग्राम पंचायत सुकृत, मधुपुर, नागनार हरैया, ओरगाई, बुड़हर कला का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। नागनार हरैया में शौचालयों का निर्माण कार्य न होने पर डीपीआरओ ने प्रधान को निलंबित करने एवं झूठी सूचना देने पर सफाईकर्मी को निलंबित करते हुए बर्खास्त करने की नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सेक्रेटरी का एक दिन का वेतन काटते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

डीपीआर ने कई गांवों का निरीक्षण कर शौचालयों के निर्माण कार्य की हकीकत जाना। डीपीआरओ आरके भारत ने बताया नागनार हरैया के सचिव नरेश सिंह ने प्रतिदिन तीन राज मिस्त्री से शौचालयों का निर्माण कार्य होने की रिपोर्ट दी है। ग्राम प्रधान एवं सफाईकर्मी भी कार्य होने की बात बताई। जबकि स्थलीय निरीक्षण करने पर पता चला कि शौचालयों का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि ग्राम प्रधान को गलत सूचना देने एवं कार्य प्रारंभ ना कराने पर तीन सदस्यीय कमेटी के गठन की नोटिस और विगत 4 वर्षों में कराए गए कार्योँ की जांच कराने का आदेश दिया तथा सफाईकर्मी चंदन को निलंबित करते हुए उसके बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई।
कहा कि सचिव नरेश सिंह द्वारा गलत सूचना देने एवं निरीक्षण के समय उपस्थित न होने पर नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर उनका एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है। सुकृत में 18 राज मिस्त्री, मधुपुर में छह मिस्त्री शौचालयों का निर्माण कार्य करते मिले। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया नागनार हरैया में कोई कार्य नहीं चल रहा। यहां 30 शौचालयों का निर्माण होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें