फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 10 फरवरी से शुरू होगा नामांकन, रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिषर में नामांकन कराने के लिए की जा रही है बैरिकेटिंग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दस फरवरी से आरंभ होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में चारों विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग नामांकन स्थलों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर भी बैरियर लगाया जा रहा है, ताकि बेवजह अंदर जाने वालों को रोका जा सके। डीएम ने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधितों को शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले की चार सीटों के लिए मतदान अंतिम चरण में सात मार्च को होगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर दस फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। चारों सीटों के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में ही होगा। इसके लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। डीएम टीके शिबू ने बताया कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन डीएम के न्यायालय कक्ष में होगा। सदर विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया एडीएम न्यायिक और ओबरा सीट के लिए उम्मीदवार एडीएम वित्त के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा करेंगे। दुद्धी विधानसभा सीट में नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित वन बंदोबस्त अधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगी। संबंधित तहसील के एसडीएम को उस विधानसभा क्षेत्र का रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है। इसके अलावा कानून व्यवस्था के पालन के लिए मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट के अंदर की पूरी व्यवस्था एडीएम वित्त राकेश सिंह की निगरानी में रहेगी। हाइवे से डॉ. भीमराव अंबेडकर गेट तक, वहां से बैरियर तक के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सकुशल नामांकन प्रक्रिया पूरा कराने के लिए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन स्थल तक जाने का मार्ग भी दिया गया है ताकि एक साथ भीड़ न लग सके।

कलेक्ट्रेट परिषर में बैरिकेटिंग करते कामगार।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें