फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठने का इंतजाम नहीं 146 छात्रों का प्रवेश

Mon, 16 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
नगवॉ ब्लॉक के पवनी में निर्माणाधीन मॉडल डिग्री कालेज।
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के पौनीकला गांव में राजकीय मॉडल डिग्री कालेज अब भी अधूरा है। चार प्रोफेसर के सहारे बीए और बीकाम प्रथम वर्ष में 146 छात्रों का प्रवेश ले लिया गया लेकिन उनकी क्लास ही नहीं चली। इससे अधूरी तैयारी पर ही बच्चों को परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


यूपी सरकार ने करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से राजकीय मॉडल डिग्री कालेज का निर्माण नगवां ब्लॉक के पौनीकला में कराने का आदेश दिया था। निर्माण के लिए शिलान्यास वर्ष 2015 में हुआ था और 2016 तक निर्माण पूर्ण कराना था लेकिन अब तक न तो महाविद्यालय बन सका और न ही बच्चों के लिए हास्टल का निर्माण कार्य ही पूरा हुआ। कालेज के लिए भवन तैयार हुआ जरूर लेकिन फर्श, खिड़की और दरवाजे का काम अब भी शेष है। इसी तरह हास्टल का निर्माण सिर्फ दीवार खड़ी करने तक ही सीमित रह गया है।

बताया जा रहा है कि निर्माण पूरा न होने के बावजूद इस महाविद्यालय में वर्ष 2016 के सत्र के लिए 138 बच्चे बीए प्रथम और आठ बच्चों का बीकाम प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश ले लिया गया। चार प्रोफेसर इस महाविद्यालय में तैनात हैं लेकिन बैठने की कोई व्यवस्था न होने के नाते महाविद्यालय में पठन-पाठन नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन


विद्यालय में नामांकन कराने वाले बच्चे शिवम विश्वकर्मा, सत्यम जायसवाल, राजनाथ यादव, संजय, शंकर, उमेश, मनोज, सत्य प्रकाश, सुजीत, ओम प्रकाश कहते हैं कि उन्होंने इस उम्मीद से विद्यालय में प्रवेश लिया था कि नया महाविद्यालय है, अच्छी पढ़ाई होगी, लेकिन विद्यालय निर्माण अधूरा होने के नाते पढ़ाई का माहौल कभी बन ही नहीं सका।

उधर प्राचार्य डा. ब्रह्मदेव कहते हैं कि उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर समस्या बता चुके हैं। भवन निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण तेज कराया जाए ताकि बच्चों की क्लास चालू करा सके। बताया कि जब फार्म भरना होता है तो बच्चों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें