फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फूलन देवी पर टिप्पणी..., जालौन के इस शख्स के विरोध में निषाद पार्टी ने किया प्रदर्शन; जानें पूरा मामला

Mon, 17 Mar 2025 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

वीरांगना फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग होने के बाद सोनभद्र में प्रदर्शन किया गया। निषाद पार्टी के लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विवादित टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन साैंपते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phoolan Devi: निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कहा कि जालौन के डॉ. आशीष द्विवेदी ने वीरांगना फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार, धीवर, रायकवार, बाथम, तुरैहा, मझवार, भर, राजभर सहित अन्य पिछड़ी एवं वंचित जातियों और महिलाओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


इस कृत्य से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से डॉ. आशीष द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश सचिव संतोष कुमार साहनी के नेतृत्व में पार्टी की जिला कमेटी ने यह ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद, निषाद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राज नारायण निषाद, डॉ. विजय निषाद, श्याम सुंदर निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें