शक्तिनगर। एनसीएल में वार्षिक अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनसीएल निगाही ओवरऑल चैंपियन रहा। कृष्णशिला कोयला क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनसीएल के 12 क्षेत्र व इकाइयों से 215 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर निगाही क्षेत्र की टीम ओवरऑल विजेता और एनसीएल मुख्यालय की टीम उप विजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, फिल्मी संगीत तथा तबला, बांसुरी, गिटार, सिंथेसाइज़र, वायलन, सितार आदि वाद्य यंत्रों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। हास्य प्रसंग और ऑर्केस्ट्रा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान 12 टीमों द्वारा कुल 29 रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी और कथक नृत्य शैलियों की उत्कृष्ट झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष बतौर मुख्य अतिथि और जेसीसी सदस्य अजय कुमार, श्याम धर दुबे, अशोक कुमार पांडेय, सीएमओएआई के अध्यक्ष एसके सिंह शामिल हुए।