फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निगाही ने जयंत को हराकर जीती अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित एकलव्य मैदान में आयोजित अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में निगाही परियोजना की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निगाही ने जयंत को 32-17 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयंत ने बीना को 61-09 से हराया। दूसरे मुकाबले में ककरी ने कृष्णशिला को 43-38 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में दुद्धीचुआ ने सिंगरौली मुख्यालय को 52-47 से हराया। वहीं, चौथे मुकाबले में निगाही ने अमलोरी को 46-34 से पराजित किया। इसके बाद फाइनल में निगाही और जयंत की टीमें आमने-सामने हुईं। निगाही ने शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाते हुए 32-17 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में ककरी परियोजना के खिलाड़ी को 26 अंकों के प्रदर्शन के लिए बेस्ट रेडर, जयंत परियोजना के खिलाड़ी को बेस्ट डिफेंडर और निगाही परियोजना के खिलाड़ी को ऑलराउंडर चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीएल सिंगरौली मुख्यालय के मानव संसाधन विभाग से प्रवेश कुमार रहे। इस दौरान जेसीसी सदस्य अजय कुमार, पुष्पराज सिंह, पवन कुमार शर्मा और ककरी परियोजना के महाप्रबंधक ओमप्रकाश झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें