फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की टीम ने विद्युत परियोजनाओं में राख निस्तारण प्रणाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण की शिकायतों पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को ऊर्जांचल की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने परियोजना प्रबंधकों को राख निस्तारण प्रणाली को पूर्णत: सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुछ सैंपल भी एकत्र किए।
विज्ञापन

एनजीटी की टीम ने इससे पूर्व बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना के राख बांध का भी निरीक्षण किया। वहां से सैंपल लेकर लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया। टीम ने किसी भी स्थिति परियोजनाओं से उत्सर्जित राख को रिहंद जलाशय में न जाने की हिदायत दी है। बृहस्पतिवार को एनजीटी की टीम ने ऊर्जांचल की तीन अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें हिंडाल्को पावर व एनसीएल की ककरी व कृष्णशीला कोल परियोजना शामिल है। विद्युत परियोजना प्रबंधकों ने राख निस्तारण का कार्य पूर्ण गंभीरता से करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। टीम के सदस्यों ने बताया कि एकत्रित सैंपल के लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एनजीटी की ओर से आरडी पाटिल, धर्मेंद्र प्रजापति, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. टीएन सिंह, समेत ककरी, कृष्णशीला व रेनूसागर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें