अनपरा और बीजपुर में रविवार की शाम महिला दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम हुए। अनपरा में ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की ओर से अवर अभियंता मनोरंजन क्लब में दौड़ और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दौड़ में पूनम देवी प्रथम और गीता गुप्ता द्वितीय रहीं। इसी तरह नृत्य में चंचल यादव ने प्रथम और रेखा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा होली गीत, भजन, भाषण आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
अध्यक्षता गायत्री चौधरी ने किया। सांस्कृतिक सचिव हेमलता सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष निर्दोष सिंह, महासचिव सविता यादव, वित्त सचिव श्वेता गुप्ता, संगठन सचिव रीना अस्थाना आदि मौजूद रहीं।
उधर, एनटीपीसी रिहंद में राजभाषा अनुभाग की ओर से आवासीय परिसर की महिलाओं के लिए लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक पी. रमेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीआईएसएफ परिवार से शशि शर्मा, श्वेता सिंह, अंजू श्रीवास्तव, विभा शुक्ला, श्वेता अग्निहोत्री, महेशा देवी, सुशीला भारती, बबली चक्रवर्ती, गीता राजन ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
इसमें श्रृंगार, होली और विभिन्न ऋतुओं को रेखांकित करने वाले गीतों की भरमार रही। मलयालम सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में लोकगीत की प्रस्तुति ने भी लोगों को आनंदित किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मानव संसाधन अधिकारी एवं राजभाषा प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने संचालन किया। वहीं प्रबंधक सीएसआर कन्हैया लाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक राजकुमार, विनय कुमार, परियोजना पीके चक्रवर्ती, वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्ष अंजू कुमार, बबली चक्रवर्ती, उषा रानी, चंदा मिश्रा, मौजूद रहे।