फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी और म्योरपुर में खुलेंगे नए उप डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदूर इलाकों तक सुविधाएं बढ़ाने के लिए डाक विभाग जिले में दो नए उप डाकघर खोलेगा। म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में उप डाकघर के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर सहमति मिलने की उम्मीद है। उप डाकघर खुलने के बाद सुदूरवर्ती इलाके के लोगों को डाक सेवा के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में राबर्ट्सगंज में मुख्य डाकघर के साथ घोरावल, राजपुर, चोपन, दुद्धी, चतरा ब्लॉक मुख्यालय सहित कुल 24 उप डाकघर संचालित हैं। वहीं, 132 शाखा डाक घर का संचालन किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के मुकाबले डाक घरों की कम संख्या होने के कारण डाक सेवाओं की आसान पहुंच लोगों तक नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को डाक विभाग की तरफ से संचालित जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसे देखते हुए डाक विभाग की तरफ से म्योरपुर व बभनी ब्लाक के लिए नए उप डाकघर खोलने का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजा जा चुका है। प्रधान डाकघर मिर्जापुर के अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोनभद्र के म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में उप डाकघर खोलने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही उप डाकघर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा तीन अन्य ब्लॉक कोन, करमा और नगवां में भी उप डाकघर खोलने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें