फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नई सर्किल दरें आज से लागू, विंध्य एक्सप्रेसवे क्षेत्र में 15% तक बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में भूमि और संपत्तियों की नई मूल्यांकन दरें 16 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी। डीएम चर्चित गौड़ की ओर से आवश्यक संशोधनों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा उपनिबंधक कार्यालयों के लिए नई मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। नई दरें जनहित और क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मूल्यांकन सूची तैयार करते समय क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और दरों में संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। सामान्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर मूल्यांकन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जहां संशोधन जरूरी पाया गया, वहां तीन से 10 प्रतिशत तक ही वृद्धि की गई है। नई मूल्यांकन सूची में विंध्य एक्सप्रेसवे क्षेत्र के गांवों की भूमि एवं संपत्तियों की मूल्यांकन दरों में औसतन पांच से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। प्रशासन के अनुसार क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए दरों में संशोधन किया गया है, ताकि नई दरें व्यावहारिक और संतुलित बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें