फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में बेच देते हैं कोटे का अनाज

Wed, 13 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
विज्ञापन
जिले में सस्ते गल्ले की दूकानों के संचालक अनाजों की खुलेआम कालाबाजारी  कर रहे हैं। खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे इलाकों के कोटेदार गरीबों को अनाज तक नहीं देते। इससे विवश होकर लोग सैकड़ों किमी की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने के लिए जाते हैं। विभागीय स्तर पर जांच और कार्रवाई की जाती है लेकिन कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।  
विज्ञापन


जिले में सस्ते गल्ले की दूकानों से प्रति माह सैकड़ों टन अनाजों की कालाबाजारी होती है। गरीबों को बांटने के लिए मिलने वाला अनाज और मिट्टी तेल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के कार्डधारकों को सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सही मायने में नहीं मिल पाता आए दिन तहसीलों और कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होता है।

कई बार कालाबाजारी के लिए जा रहा अनाज खुद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया फिर भी स्थिति जस की तस है। कोटेदारों के भ्रष्टाचार के कारण कार्डधारक परेशान होते हैं। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट पर बुड़हर कला, नकतवार, सिकरवार, करौंदिया, सिरविट आदि गांवों के कार्डधारकों ने कोटेदारों के भ्रष्टाचार और मनमानी से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य में सीमा से सटी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण आसानी से अनाज और मिट्टी तेल की कालाबाजारी करते हैं। दो माह में एक माह का गल्ला बांटकर वे बाकी अनाज बेंच देते हैं। इसकी अक्सर शिकायत डीएम से लगायत अफसरों तक होती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें