फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने 62 विस्थापितों को दिया 3.06 करोड़ रुपये मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल जयंत कोयला क्षेत्र के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजे का वितरण तेज हो गया है। मंगलवार को एनसीएल ने प्रभावित 62 भू-धारकों को तीन करोड़ छह लाख रुपये का मुआवजा दिया।
विज्ञापन

जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक आरबी प्रसाद ने सभी भू धारकों को मुआवजे के चेक सौंपा। इस दौरान महाप्रबंधक जयंत, आरबी प्रसाद ने मेढ़ौली ग्राम के स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका निवारण करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। जयंत परियोजना के विस्तार के लिए अर्जित भूमि एवं उस पर स्थित संपत्तियों के एवज में लगातार मुआवजा वितरित किया जा रहा है। साथ ही विस्थापितों की पात्रता का निरीक्षण करके रोजगार देने की प्रक्रिया भी चल रही है। मेढ़ौली ग्राम के भू-विस्थापितों के मुआवजा वितरण के लंबित कार्य को एनसीएल प्रबंधन प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही पूर्ण करने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें