फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश बने आप के दुद्धी विधानसभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारी की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

राजेश यादव को दुद्धी विधानसभा का अध्यक्ष, रामअवध भारती को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, श्याम सुंदर पटेल को जिला उपाध्यक्ष, परदेशी पटेल को राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष, संदीप पासवान को सदर विधानसभा का महासचिव बनाया गया। इनके अलावा शैलेश भारती को जिला उपाध्यक्ष, राजू प्रजापति को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, एआर रहमान को जिला उपाध्यक्ष, दुर्गा देवी को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, कमला प्रसाद को जिला सचिव, गुलाब प्रसाद को एससी-एसटी घोरावल विधानसभा इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय और संचालन रमेश गौतम ने किया। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, सुरेश शुक्ला, शिशिर त्रिपाठी, रिजवान खान, राजकुमार मौर्या, दिनेश पटेल, प्रदीप भारती, शंभूनाथ, सोनी देवी, मदीना देवी, संजू देवी, मनोज चौहान, आलोक श्रीवास्तव, विनय, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें