फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने 16 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 103 मिलियन टन कोयला डिस्पैच

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी अंत तक कोयला उत्पादन व प्रेषण में बीते साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वर्ष 2021-22 के शुरुआती दस महीनों में बीते वर्ष की तुलना में 4.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 98.44 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। यह कंपनी के चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक के लिए निर्धारित 97.10 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन

कोयला प्रेषण में चालू वित्तीय वर्ष के पहले दस महीनों में एनसीएल ने बिजली घरों सहित अपने सभी कोयला उपभोक्ताओं को 103.64 मिलियन टन कोयले का प्रेषण (डिस्पैच) किया है जो बीते साल की समान अवधि की तुलना में 16.01 फीसदी अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी के अंत तक एनसीएल के कुल कोयला प्रेषण 103.64 मिलियन टन में से 90.91 मिलियन टन बिजली क्षेत्र को भेजा है। ये बीते साल बिजली घरों को भेजे गए कोयले से लगभग 18 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की इस अवधि में एनसीएल ने 5.2 मिलियन टन के कोयले के स्टॉक को लिक्विडेट किया है। मानसून अवधि में उम्मीद से अधिक भारी बारिश, कोरोना की अड़चनों के बावजूद एनसीएल का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में एनसीएल को 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में कंपनी ने लगातार चौथी बार 100 एमटी कोयला प्रेषण का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें