फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुझे और मां को पीटते हैं पापा और भइया, जान का खतरा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता और भाइयों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पापा और भइया उसे व उसकी मां को बेरहमी से पीटते हैं। गाली-गलौज करते हुए मानसिक प्रताड़ता देते हैं। उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बलिया नाला निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता और भाई आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि पहले पिता उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। घर के माहौल से प्रभावित होकर उसके भाइयों का व्यवहार भी हिंसक हो गया है। पीड़िता ने बताया कि गत शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसके पिता मां से गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान जब उसने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो पिता ने जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते उसकी मां को हार्ट अटैक भी आ चुका है। पीड़िता ने बताया कि उसे जान का खतरा है। वह लगातार मानसिक व शारीरिक पीड़ा झेल रही है। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें