दोबारा जाने पर शुक्रवार को आने का हवाला दिया। इसी बीच आरोपी घर पर ताला बंद कर फरार हो गए। अनहोनी की आशंका में पुलिस ने नगर के ही लल्लन, मिट्ठू, निशु के खिलाफ अपहरण, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर में पास के करीबरांव गांव में पुलिया के नीचे लोगों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की शिनाख्त संतोष के रूप में हुई। उसके गले पर गहरे निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग उग्र हो गए। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष घोरावल मेन तिराहा पहुंचे और चक्काजाम कर दिया।
जाम की सूचना पाकर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, एसडीए रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार, एसओ अंजनी कुमार राय सहित करमा, शाहगंज, राबर्ट्सगंज थाने की फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। शाम साढ़े पांच बजे तक चक्काजाम जारी रहा।