शनिवार को तय तिथि पर लड़की वाले पूरी तैयारी कर बरात आने का इंतजार करते रहे। देर शाम तक पता न चलने पर लड़की के पिता ने दूल्हे को फोन किया तो रात नौ बजे तक पहुंचने की बात कही।
इसके बाद दोबारा रात 12 बजे तक आने का हवाला दिया। पूरी रात बरात न आने पर लड़की वालों का धैर्य टूट गया।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा
लड़की ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने जानकारी ली तो सोशल मीडिया के माध्यम से शादी तय करने की बात सामने आई। लड़की वालों ने शादी तय करने से पहले न तो दूल्हे को देखा और न ही उसके बारे में कोई भी छानबीन की। सब कुछ फोन के माध्यम से ही चलता रहा।
पुलिस ने लड़के युवराज से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि बरात लाने की कोई बात नहीं हुई थी। लड़की की सौतेली मां उसके साथ जबरन शादी कराना चाहती थी।
खुद से ही शादी की तारीख भी तय की थी। मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि थाने में दुल्हन या उसकी मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है बल्कि खुद दूल्हे की छानबीन किए बिना शादी की तारीख पक्की करने की गलती मानी है।