फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से तंग आकर वारदात: पहले नींद की गोली खिलाई, फिर कुल्हाड़ी से हाथ-पैर काटकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया शव

Sun, 24 Sep 2023 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

विरोध करने और पुलिस से शिकायत के बाद भी युवक नहीं माना। वह विवाहिता से छेड़खानी करता रहा है। इससे तंग आकर विवाहिता और उसके पति ने युवक को खौफनाक मौत दी। यह खुलासा रविवार को सोनभद्र पुलिस ने किया। 
विज्ञापन
13 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर मिला था क्षत-विक्षत शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के जोरुखाड़ गांव में 13 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने झारखंड निवासी दंपती को गिरफ्तार किया है। छेड़खानी से तंग आकर उन्होंने युवक की हत्या की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि पहले युवक को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया। फिर कुल्हाड़ी और चाकू से दोनों हाथ-पैर काटकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। 

विज्ञापन


बीते 13 सितंबर की रात जोरूखाड गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ-पैर कटे हुए थे। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान सीमावर्ती झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कधवान गांव निवासी इरशाद आलम के रूप में हुई। पिता मुर्तजा हुसैन ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।

छेड़खानी से तंग आकर छोड़ दिया था गांव मगर...

मामले का खुलासे में जुटे थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने परिजनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर युवक के गांव के ही जाकिर अंसारी व उसकी पत्नी साइमा अंसारी को विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
ये भी पढ़ें:  फार्मासिस्ट ने बुखार आने पर कराई जांच तो मिले डेंगू जैसे लक्षण, प्राइवेट अस्पताल में मौत

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
जाकिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि इरशाद आलम उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करता था। पति-पत्नी ने उसका विरोध भी किया तो वह उन्हें जान से मारने की भी धमकी देने लगा था। उन्होंने नगर ऊंटारी थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कार्रवाई में देरी के चलते पति-पत्नी अपना गांव छोड़कर ससुराल देवड़ी में रहने आ गए थे। यहां आने के बाद भी इरशाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

बोरे में भरकर बाइक से ले गया था शव

ऐसे में उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।  12-13 की रात उसे बुलाकर खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाया गया। उसके बेहोश होने पर दो टंगारी व एक चाकू से उसके दोनों पैर और दोनों हाथ काटकर एक बोरे में भरकर बाइक से छह किमी दूर जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि हत्या काे दुर्घटना समझा जा सके।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि दंपती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, आलोक मिश्रा व महिला कांस्टेबल ममता यादव शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें