रेणुकूट। नगर निवासी मुकुल श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महासभा की साधारण सभा की बैठक छह मार्च को कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में हुई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चित्रांश सुबोधकांत सहाय को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेणुकूट निवासी चित्रांश मुकुल श्रीवास्तव को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने कायस्थों में एकता, सशक्तिकरण, आरक्षण समेत तमाम अन्य मुद्दों पर विचार किया। उन्होंने संगठन, संघर्ष, स्वावलंबन का नारा दिया और सभी को उसी के अनुरूप कार्य करने को कहा। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि बिना संगठित हुए कोई समाज आगे नहीं बढ़ा है। इसलिए हम सबको संगठित होना पड़ेगा। कहा कि कायस्थ समाज के लोगों को राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि आज सक्रिय राजनीति में पढ़े लिखे लोगों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों की ही जरूरत है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ एवं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये ।