फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर एमएससी की छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 22 Apr 2021 10:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में बुधवार की रात  एक छात्रा ने  दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एमएससी की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

विज्ञापन

बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी राम सूरत गुप्ता की पुत्री पूजा(21) पढ़ने में होनहार थी। परिवार के अन्य लोगों के साथ ही वह भी रात में सो गई। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो पूजा दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसने फांसी क्यों लगाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें