सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में बुधवार की रात एक छात्रा ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एमएससी की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी राम सूरत गुप्ता की पुत्री पूजा(21) पढ़ने में होनहार थी। परिवार के अन्य लोगों के साथ ही वह भी रात में सो गई। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो पूजा दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसने फांसी क्यों लगाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी।