फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेल मंत्री से मिले सांसद, सोनभद्र से पीडीडीयू रेल लाइन के लिए बजट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा के सांसद छोटेलाल खरवार ने सोनभद्र को मधुपुर, सुकृत होते हुए पीडीडीयू जंक्शन से जोड़ने वाली रेल लाइन परियोजना के लिए बजट की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर अनपरा से ओबरा के बीच के स्टेशनों पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग रखी।
विज्ञापन

सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को बताया कि राॅबर्ट्सगंज से मधुपुर, सुकृत वाया अहरौरा होते हुए पीडीडीयू जंक्शन तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए वर्ष 2017-18 में 1260 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन धनराशि का आवंटन नहीं हुआ।
अहरौरा बाजार महुली चौराहा के बगल से (महुली गांव के पास से) नई रेल लाइन का सर्वे का काम पूरा हो गया है। अहरौरा क्षेत्र की जनता इसी क्षेत्र से नई लाइन बिछाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा ओबरा में त्रिवेणी एक्सप्रेस अनपरा स्टेशन से बिना ठहराव किये सीधे ओबरा स्टेशन पर आती है, मगर इसके बीच में आदिवासी क्षेत्र के बने स्टेशन फफराकुंड, मंगरदहा, खुलदिल रोड, मिर्चाधुरी में नहीं रूकती है।
इससे मुख्य बाज़ार ओबरा व अनपरा में यात्रियों को आवागमन में असुविधा होती है। पूर्व में इन सभी स्टेशनों पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ठहराव करती थी। उसी प्रकार अब भी ठहराव होना चाहिए। कहा कि हर ट्रेनों में जनरल बोगी बढाया जाय, ताकि गरीबों को आने-जाने में सुविधा मिले।
उन्होंने रांची-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने, जनपद मुख्यालय सोनभद्र स्टेशन पर आते जाते समय ट्रेन का ठहराव कराने को भी जनहित में जरूरी बताया। शिवगंगा एक्सप्रेस का विस्तार सोनभद्र तक करने की भी मांग की।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
मुरादाबाद मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 व 16 अगस्त को पीलीभीत- बिसालपुर- शाहजहांपुर होते हुए संचालित की जाएगी। वहीं 15076 टनकपुर- शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 13 व 15 अगस्त, 15075 शक्तिनगर- टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन तिथियों पर गाड़ी का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बिलपुर स्टेशनों से अस्थाई रूप से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें