फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार बच्चों और दो महिलाओं को लेकर जा रही बोलेरो में लगी आग, मची चीख-पुकार; चंद मिनट में खाक हो गया वाहन

Mon, 11 Aug 2025 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक बोलेरो आग से खाक हो गई। कोन थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले वाहन में बैठी महिलाएं और बच्चे बाहर निकल गए थे। आग इतनी भयावह थी कि चंद मिनट में ही वाहन खाक हो गया।
विज्ञापन
चंद मिनट में खाक हो गया वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर स्थित कनहर पुल पर सोमवार को चलती बोलेरो में आग गई। देखते ही देखते पूरी बोलेरो कुछ ही देर में धू-धूकर जल गई। बोलेरो सवारों ने वाहन से कूदकर खुद को बचाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिलाओं की खुशी उस समय मातम में बदल गई। जब सोमवार की दोपहर उनकी बोलेरो गाड़ी कोटा-कोन संपर्क के कनहर पुल पर अचानक आग की लपटों में घिर गई।

गनीमत रही कि समय रहते सभी सवार बाहर निकल आए, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में शार्ट-सर्किट से घटना हुई है। ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला मनरिया निवासी मोती चंद की बोलेरो लेकर अवधेश चेरो रक्षाबंधन पर ओबरा गया था। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर में बोलेरो लेकर वापस लौट रहा था। वाहन में दो महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। कोन-तेलगुडवा मार्ग पर कोटा गांव के पास स्थित कनहर पुल पर बोलेरो पहुंचा, तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी।

विज्ञापन

पहुंची पुलिस

बाहर उतरकर स्थिति देखने लगा। इसी दौरान सभी महिलाएं और बच्चे भी घबराकर बाहर निकल आए। वह कुछ समझते तब तक बोलेरो से आग की तेज लपटें उठने लगीं। महिलाएं और बच्चे रोते हुए अपनी आंखों के सामने अपनी गाड़ी को जलते देख असहाय खड़े रहे।

स्थानीय लोगों की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। टीम के पहुंचने पर तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामवासियों का कहना है कि अगर चालक समय रहते गाड़ी नहीं रोकता, तो हादसा बड़ा हो सकता था। मौके पर जुटे लोगों ने राहत की सांस ली कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें