फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के खंता टोले की एक गर्भवती महिला की आपरेशन के बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पति ने जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायती पत्र देकर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित सुरेंद्र यादव ने बताया कि पत्नी सावित्री देवी (35) गर्भवती थी।
विज्ञापन

उसे सीएचसी म्योरपुर में पांच अगस्त को भर्ती कराया, जहां चिकित्सको ने खून की कमी बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसी दौरान जिला अस्पताल में मिली एक महिला उसे गुमराह कर एक निजी अस्पताल में ले गई। पांच अगस्त की रात निजी अस्पताल में भर्ती कर आपरेशन की बात बताई गई।
एक यूनिट खून पति से ले लिया। शेष तीन यूनिट खून का 17 हजार रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज किया। आपरेशन के बाद गंभीर स्थिति बताते हुए पत्नी को वाराणसी भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिए। आरोप लगाया है कि निजी अस्पताल ने दवा और आपरेशन के खर्च का कोई बिल भी नहीं दिया। वहीं लापरवाहीपूर्वक आपरेशन से हमारी पत्नी की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें