मोरवा विस्थापन के जद में हैं ये् मकान
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन महीने से एनसीएल भूमि अधिग्रहण के लिए नापी करा रहा है। नापी से पहले ही कई निर्माण कराए गए हैं। मेड़ौली में छठ घाट के किनारे एक साल पहले तक जमीन परती थी। लेकिन अब वहां पक्के दो मंजिला मकान बन चुके हैं। पिलर पर दीवारें खड़ी कर टिन की छत डाल दी गई है। कुछ को छत्त पक्की है। इन्हें देखकर ही निर्माण को अवधि का अनुमान लगाया जा सकता है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, महज 5-6 माह पहले करीब 40 निर्माण हुए हैं। बाहर से 40-50 की संख्या में मजदूर और मशीनें लाकर दिन-रात काम कराया गया। इसी तरह बूढ़ी माई क्षेत्र में करीब 7-8 महीने में करीब 100 भवनों का निर्माण करा लिया गया है। पिछले एक साल के अंदर सैकड़ों निर्माण हुए हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी करोब 50-60 मकानों में निर्माण चल रहा है।