बताया कि राजेश किशोरी को छेड़ता था। रात करीब साढ़े दस बजे किशोरी गांव में बरात देखने जा रही थी। इसी दौरान राजेश केवट ने नशे में उसका हाथ पकड़ और दुपट्टा ले लिया। किशोरी शोर मचाने लगी। खुद को बचाने के लिए राजेश को थप्पड़ से मारने लगी।
इसी बीच उसका भाई वहां आ गया। उसने गुस्से में दुपट्टे से राजेश का गला घोंट दिया। प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने बताया कि हत्या के बाद भाई-बहन ने राजेश के शव को चिलबिल के पेड़ के पास फेंक दिया था।