फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'300 से अधिक कमल खिलाएंगे

Wed, 09 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
'300 से अधिक कमल खिलाएंगे
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के रेलवे मैदान से शुरू हुई भाजपा की काशी क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा में पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में मतदाता 300 से अधिक कमल खिलाएंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त देश का नारा दिया गया था, अबकी बार सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा है। उत्तर प्रदेश में इस बार मामू (माया-मुलायम) से मुक्त उत्तर प्रदेश की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में सपा की सरकार में गुंडाराज, सोनभद्र में खनन की लूट, गुंडा टैक्स का बोलबाला है। सपा नागनाथ है तो बसपा सांपनाथ है। जबकि सबका साथ, सबका विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी चलती है। गरीब-गरीब एक समान, हिंदू हो या मुसलमान को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है। बसपा ने गरीबों को बेच दिया और लोकसभा चुनाव में खुद शून्य पर आउट हो गई है।

कहा कि सपा गठबंधन के लिए बेताब है। इससे साफ जाहिर हो  रहा है कि अब यूपी में कुशासन का अंत और सुशासन का आगमन  होने वाला है। गुंडामुक्त प्रदेश कमल की सरकार में होगा।इसमें दहशत गर्दी नहीं होगी। जेल में गुंडे होंगे ऐसा सशक्त प्रशासन होगा। कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि सोनभद्र की चारों विधान सभा सीटों पर कमल खिलाना है और तीन चौथाई वोट हासिल कर यूपी में बीजेपी की सरकार बनाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें