फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक हो रही निगरानी

विज्ञापन
Monitoring from city to village
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर मंगलवार की रात 12 बजे से प्रधानमंत्री के निर्देश पर सोनभद्र के साथ ही पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया। योगी सरकार ने प्रशासन को कड़ाई से लॉक डाउन का पालन कराने का फरमान जारी किया है। आदेश के क्रम में बुधवार को शहर से लेकर गाँव तक प्रशासनिक और पुलिस केअधिकारी भ्रमण कर लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए हिदायत देने में जुट गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी जिलों को लॉक डाउन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए शासन और प्रशासन को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। बुधवार को राबट्र्सगंज, ओबरा, चोपन, घोरावल, शाहगंज, अनपरा, दुद्घी, बभनी, म्योरपुर समेत अन्य कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक और पुलिस के अफसर अलग-अलग भ्रमण कर लोगों को घरों के बाहर न निकलने की हिदायत देते रहे। अफसरों ने कहा कि अतिआवश्यक हो तभी अपने घरों के बाहर निकले। अनायास निकलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि इमरजेंसी में बाइक से एक व्यक्ति और चार पहिया वाहन से चालक और एक और व्यक्ति जा सकता है। उधर गांवों में ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी अगर कोई बेवजह घर से बाहर निकलता है तो उनके बारे में 112 नंबर पर सूचना देने केलिए निर्देशित किया गया है। अचानक कफ्र्यू जैसे हालात होने से लोग सहम गए है। 24 घंटे फोर्स को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें