फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर से घर जा रही युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक युवती से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूटी पार्लर की दुकान से पीड़िता साइकिल से घर जा रही थी।
विज्ञापन

सदर, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती राबर्ट्सगंज में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देती है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ब्यूटी पार्लर से वह साइकिल से अपने घर जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि पलिया गांव के समीप तीन लड़के उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो एक युवक उसकी साइकिल गिराकर उसके ऊपर बैठ कर गाली-देने लगा। उसी वक्त रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक पहुंचे तो तीनों युवक भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर प्रेम शंकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिराज और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें