शक्तिनगर। अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल के कमरे में शनिवार की दोपहर में संदिग्ध हाल में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के दूसरी मंजिल पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य को राजमिस्त्री बजरंग सिंह निर्वाण (35) अन्य साथियों के साथ कई दिनों से कर रहा था। इस दौरान ना जाने क्या हुआ कि वह दूसरी मंजिल के कोठरी के छत में लगे कड़े से गमछे के सहारे फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक शिवशाली नगर इंदौर का निवासी था। इस मामले में पुलिस आवश्यक एंव विधिक कार्रवाई कर रही है ।