कस्बे में स्थित मूड़ी सेमर मोड़ पर सोमवार को भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनाया।
खरवार ने कहा कि दुद्धी ब्लाक के सभी गांवोें का सर्वांगीण विकास कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास गति देने का कार्य कर रहे हैं।
कहा कि मोदी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।