विण्ढमगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत धूमा के भुइया बस्तीमें मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर प्रदर्शन क?
- फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत धूमा के भुइया बस्ती में मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों ने धूमा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों के बकाया मजदूरी भुगतान की मांग की। मजदूरों की अगुवाई कर रहे कमलेश भुइयां ने कहा कि ग्राम पंचायत में बांध, सिंचाई कूप निर्माण, सड़क निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण में मनरेगा मजदूर काम किए हैं, लेकिन ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की उदासीनता से अभी तक श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिली।
सूर्यमणि यादव ने कहा कि कई वर्षों से गांव में मजदूरों से मजदूरी करा कर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण अशोक यादव ने कहा कि यदि मजदूरी का भुगतान अतिशीघ्र नहीं हुआ तो मजदूर ब्लॉक का घेराव करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव का कहना है कि मनरेगा में कार्य किए हुए मजदूरों का भुगतान जेई से नापी कराने के बाद कार्य के सापेक्ष मजदूरों के बैंक खाते में करा दिया गया है। अब किसी भी मजदूरों का कोई भुगतान बाकी नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में भगवान विश्वकर्मा, अनीता देवी, कन्हाई, लवकुश, कौशल्या, अजय, ममता देवी, सीता देवी, चंपा देवी, विनोद कुमार, सविता देवी, जितिन प्रसाद, कृष्णा कुमार, इंद्रावती देवी, बछिया देवी, रेखा देवी, राजमती देवी, विमला देवी आदि शामिल रहे।