फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक मंच ने की ट्यूशन फीस हॉफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अभिभावक मंच के बैनर तले अभिभावकों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ट्यूशन फीस हॉफ करने तथा वार्षिक विकास शुल्क माफ कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

अभिभावक मंच के अध्यक्ष गिरीश पांडेय के नेतृत्व मे अभिभावकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सरकार विद्यालयों को एडमिशन लेने और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराकर शुल्क लिए जाने की बात बताकर विद्यालयों द्वारा आनलाइन की फार्मेलिटी मात्र पूरी करते हुए अप्रैल माह से अब तक की पूरी ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क तथा लाइब्रेरी मैग्जीन के नाम पर भी हजारों रुपये अभिभावकों से जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। विद्यालयों द्वारा फीस ना जमा करने की स्थिति मे बच्चे का नाम काटने तथा पढ़ाई से वंचित करने की बात भी कही जा रही है। इससे छात्र तथा अभिभावक चिंतित हैं। ज्ञापन देने वालों में अभिभावक ऋषि पाठक, आनंद शुक्ला, संतोष, प्रवीण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, सुजीत राय, राजीव, छोटेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें