रॉबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सोनकप क्रिकेट मैच टूर्नांमेट में मैच खेलकर शुभारंभ करते एमएलसी श्य
सोनभद्र। नगर के हाइडिल मैदान में रविवार को सोन कप का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच एमएलसी इलेवन और डाॅक्टर एकादश के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए एमएलसी इलेवन की टीम विजेता रही।
एमएलसी विनीत सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। टॉस हारकर एमएलसी इलेवन की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। आलोक शर्मा के 45 गेंदों में 105 रनाें की बदौलत टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विनीत सिंह ने 15 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर एकादश की टीम 120 रनों पर ही सिमट गई। आलोक शर्मा ने 2 और विनीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए। विजेता टीम को नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अनिल सिंह, डॉ. एचपी सिंह, अंबुज सिंह, दीपक कनौजिया, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।