फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन मिलाजुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए लगाया गया दो दिवसीय कोरोना कर्फ्यू रविवार को दूसरे दिन भी रहा। कुछ लोग तो अपने से नियम का पालन करते रहे, लेकिन कई लोग नियम तोड़ते भी रहे। इस बीच पुलिस शायद ही कहीं नजर आई। यानी दूसरे दिन मिलाजुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने विकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके तहत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिले में शनिवार-रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन की घोषणा की है। रविवार को साप्ताहित बंदी का दूसरा दिन था। इस दौरान राबर्ट्सगज नगर के बस स्टैंडों पर यात्रियों की काफी कमी देखी गई। वहीं बाजार की अधिकांश सड़कें सुनीं रही और दुकानें बंद रही। हालांकि जिनका घर और दुकान एक में थी उनके कुछ हिस्से खुले रहे।
उधर, कुछ लोग बिना काम के घरों के बाहर घुमने के लिए निकले थे। उधर, सीओ, कोतवाल भी शहर और आसपस के इलाको में भ्रमण कर कफ़्र्यू का पालन कराने में जुटे रहे। यहीं हाल ओबरा, चोपन, घोरावल, रेणुकूट समेत अन्य शहरो में देखने को मिला। जिले में कोरोना टेस्ट का दायरा बढ़ने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को भी कोरोना के साढ़े चार सौ से अधिक नए मरीज मिले। एक दिन में मरीजों की यह तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दुद्धी बाजार में रही पूर्ण बंदी
दुद्धी। कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए तथा लोगों के जान बचाने के लिए सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू में रविवार को दूसरे दिन भी दुकानें पूरी तरह से बंद रहे। इसके बाद रविवार को सुबह से लेकर रात तक पूरा बाजार लॉकडाउन होने के कारण दुद्धी का बाजार पूर्ण रूप से बंद पड़ा। बाजार में एक भी चाय पान तक की दुकानें नहीं खुली थी। यहां तक कि सब्जी की दुकान में भी नहीं खुली। वह भी पूरी तरह से बंद था। सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजार में इक्का-दुक्का व्यक्ति नजर आए। बस स्टेशन, संकट मोचन मंदिर, काली मंदिर रोड, तहसील तिराहा आदि सहित कई व्यस्त जगह सन्नाटे में बदल गया। लोग चाय, पान, सब्जी के लिए परेशान रहे।
कोरोना कर्फ्यू का असर, सड़कें रहीं सुनी
घोरावल। कोरोना के बढ़ते प्रसार पर रोक के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में शत प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। इस दौरान सड़कें पूरी तरह सुनीं रही। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले पाए गए। सुबह से लेकर देर रात तक घोरावल नगर के विभिन्न सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मिर्जापुर जीप स्टैंड, राबर्ट्सगंज बस स्टैंड, शिवद्वार जीप स्टैंड से बसों, जीपों, ऑटो का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। सड़क पर अधिकांशत: दवा कराने वाले लोग ही दिखाई दिए। निजी गाड़ियों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद रही। इक्का दुक्का दो पहिया वाहन ही सड़कों पर दिखाई दिए। गलियों में भी सन्नाटा छाया रहा। नगर में दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। होटल, ढाबे, साग सब्जी, मेडिकल स्टोर, कपड़े, किराने, बर्तन, आभूषण, मोबाइल की दुकानों के शटर सुबह से रात तक गिरे रहे। ग्रामीण इलाकों में फुलवारी, घुवास कालोनी, शिवद्वार, बरदिया, गुरुवल, खरुआंव सहित अन्य चट्टी चौराहों पर भी सड़कें सुनीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें