फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का पोखरे में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पकरी गांव के तालाब में शव मिलने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी पोखरे के पास बुधवार को एक युवक का शव पोखरे में उतराया मिला। युवक दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पकरी गांव निवासी रियाज अहमद का पुत्र राजू उर्फ नासिर (27) सोमवार की शाम रोजा इफ्तार के बाद घर से निकला था। उसने अपनी मां से कुछ देर बाद लौटने की बात कही। उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच बुधवार की सुबह गांव के पास स्थित पोखरे में लोगों ने एक युवक की लाश देखी। बाहर निकालने पर उसकी पहचान राजू के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। राजू आठ भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिजनों ने हत्या के बाद शव पोखरे में फेंके जाने की आशंका जताई है। इस बाबत कोतवाल सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर घटना की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

राबर्ट्सगंज पकरी गांव के तालाब में शव का पंचनामा करती पुलिस।- फोटो : SONBHADRA

ग्राम पंचायत चंदुआर स्थित सामुदायिक भवन में महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें