फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के डूमरा गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को लापता महिला रजमतिया देवी (60) पत्नी रामप्रीत भुइंया का शव मिला। पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

होली के दिन संदिग्ध हाल में डूमरा गांव निवासी रजमतिया लापता हो गई थी। विवाहिता के घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने लापता विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पेड़ से साड़ी से लटकता देखा। कुछ ही देर बाद मृतका के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें