फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का पहाड़ी पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर के ग्राम पंचायत नेमना के तुमा पहाड़ी पर बृहस्पतिवार की शाम लापता एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान संतराम (64) के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर निवासी संतराम किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चले गए थे। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में पता लगाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की शाम कुछ राहगीरों से डोडहर के ग्रामीणों को पता चला कि पहाड़ी पर शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने मृतक की पहचान संतराम के रूप में की। उधर घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी ले गई। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह का कहना है कि शव के पास से कीटनाशक दवा की शीशी मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें